महुआ माजी ने उठाए EVM और काउंटिंग पर सवाल 
वीडियो

बिहार में 'वोटर से ज्यादा वोट'? JMM नेता महुआ माजी ने काउंटिंग पर उठाया संशय, बोलीं- भरोसा नहीं

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता महुआ माजी ने बिहार चुनाव 2025 के नतीजों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा नतीजे ठीक हैं लेकिन वोट गिनती को लेकर भरोसा नहीं बन पा रहा।

सौरभ शर्मा

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता महुआ माजी ने बिहार चुनाव 2025 के नतीजों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की "डबल इंजन सरकार" को सत्ता का फायदा मिला, क्योंकि वे चुनाव से पहले अकाउंट में पैसे भेजने जैसे वादे कर सकते हैं, जो विपक्ष नहीं कर सकता। सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए माजी ने वोट काउंटिंग प्रक्रिया पर "संशय" जताया। उन्होंने कहा, "कुछ लोग कह रहे हैं कि जितना वोटिंग हुआ है, उतने वोटर हैं ही नहीं, ज्यादा वोट हो गया है।" उन्होंने कहा कि मीडिया में भी यह बात चल रही है कि वोटर लिस्ट से ज्यादा वोटिंग दिख रही है। महुआ माजी ने इसे "जांच का विषय" बताया और कहा कि चुनाव आयोग को लेकर SIR जैसे विवाद पहले से ही चल रहे हैं। उन्होंने यह भी माना कि यदि हेमंत सोरेन (JMM) गठबंधन में स्टार प्रचारक के तौर पर जाते, तो परिणाम इससे बेहतर हो सकते थे। RJD परिवार में मचे घमासान को उन्होंने हार के बाद की "समीक्षा" और दुख का परिणाम बताया।

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो