महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक नवभारत मंच-MH 1st Conclave 2025 में 
वीडियो

महाराष्ट्र में एसटी बसों का कायाकल्प, लालपरी को लेकर तैयार है सरकार की नई रणनीति

Maharashtra के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि एसटी महामंडल को फिर से मजबूत करने के लिए सरकार ने हर साल 5000 नई बसें खरीदने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि सरकार पूरी तैयारी कर रही।

सौरभ शर्मा

Maharashtra 1st Conclave 2025: महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और जनता की आवाज को सीधे सत्ता तक पहुंचाने वाला मंच-MH 1st Conclave 2025, आज मुंबई में आयोजित हो रहा है। नवभारत और नवराष्ट्र द्वारा आयोजित यह पॉवर-पैक्ड कॉन्क्लेव सिर्फ योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां राज्य की प्रगति, चुनौतियों और जनता के सवालों पर सीधी चर्चा हो रही है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि एसटी महामंडल को फिर से मजबूत करने के लिए सरकार ने हर साल 5000 नई बसें खरीदने का निर्णय लिया है। फिलहाल 14,000 बसों में से 60% खराब हालत में हैं। दो साल में स्थिति सुधारने का लक्ष्य है। पुरानी बसों को स्क्रैप कर 25,000 से ज्यादा बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही सभी एसटी डिपो को बस पोर्ट में बदलने की योजना है, जिसकी निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें