वीडियो

महाकुंभ 2025 के लिए शुरू हुआ अखाड़ों का नगर प्रवेश, देखिए दिव्य नजारे

संपूर्ण यात्रा की अध्यक्षता जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने की। अखाड़े के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि, काशी सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और अन्य संन्यासी इसमें प्रमुख रूप से शामिल हुए।

विजय कुमार तिवारी

महाकुंभ 2025 में सनातन धर्म ध्वजा लहराने को संन्यासियों का नगर प्रवेश शुरू हो गया है। सबसे बड़े जूना अखाड़े का नगर प्रवेश रविवार को पूरे वैभव के साथ संपन्न हुआ। यहां आने वाले संत सजधज, राजसी ठाठ, ध्वज पताका और जयकारों के बीच संतों का समूह हनुमानगंज के रामापुर पटेल नगर स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर से कालिंदी (यमुना नदी) के तट पर स्थित मौज गिरि मंदिर पहुंचने के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि संपूर्ण यात्रा की अध्यक्षता जूना अखाड़ा के संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने की। अखाड़े के सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि, काशी सुमेरु पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती और अन्य संन्यासी इसमें प्रमुख रूप से शामिल हुए। साथ में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि, टीना मां, जगदगुरु महेंद्रानंद गिरि आदि रथों पर सवार रहे।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट