डिजाइन इमेज 
वीडियो

लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO

Coaching Centers Sealed In UP: लखनऊ अग्निकांड के बाद से योगी सरकार एक्शन मोड में है। कानपुर और वाराणसी में मानकों के विपरीत 22 से अधिक नामी कोचिंग सेंटर सील किए गए हैं।

अमन मौर्या

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ में 15 बच्चों की जान लेने वाले दर्दनाक अग्निकांड के बाद उत्तर प्रदेश प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। लखनऊ, कानपुर से लेकर वाराणसी तक अवैध और बिना मानकों के चल रहे कोचिंग सेंटरों, होटलों और इमारतों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। कानपुर के काकादेव क्षेत्र में प्राधिकरण की टीमों ने पर्याप्त अग्निशमन सुरक्षा, इमरजेंसी निकास और बिना स्वीकृत मानचित्र के बेसमेंट में चल रहे करीब 22 कोचिंग सेंटरों को सील किया है। वहीं, वाराणसी में भी वाराणसी विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग ने मैप अप्रूव न होने और फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने पर आकाश कोचिंग सहित पूर्वांचल के पांच नामी संस्थानों को सीज किया है।

इस हादसे को लेकर स्थानीय जनता और विपक्षी दलों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही और घूसखोरी के चलते ही मानकों की अनदेखी कर रिहायशी व संकरी गलियों में ये संस्थान संचालित हो रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मामले में एसआईटी और एफएसएल जांच जारी है और चार लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप