डिजाइन इमेज 
वीडियो

अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO

Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ अग्निकांड में नीलेश और अनामिका की प्रेम कहानी जलकर खाक हो गई। दोनों की अगले साल शादी होने वाली थी। इस हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

अमन मौर्या

Nilesh And Anamika Love Story: लखनऊ के अलीगंज स्थित एक एनीमेशन और गेमिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने न केवल 15 मासूम जिंदगियां लीं, बल्कि कई हंसते-खेलते परिवारों के सपनों को भी राख कर दिया। इस दर्दनाक अग्निकांड में 27 वर्षीय नीलेश कुमार और 30 साल की अनामिका सामंत की एक अधूरी प्रेम कहानी भी हमेशा के लिए दफन हो गई। दोनों एक ही दफ्तर में काम करते थे और जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे। दोनों परिवारों की सहमति के बाद शादी की शुरुआती रस्में भी पूरी हो चुकी थीं और अगले हफ्ते शादी की तारीख पक्की करने के लिए नीलेश के परिवार को पश्चिम बंगाल जाना था।

नीलेश का सपना था कि नए घर में शिफ्ट होने के बाद वह धूमधाम से अनामिका को दुल्हन बनाकर लाएगा, इसीलिए उन्होंने शादी को अगले साल तक के लिए टाला था। लेकिन सोमवार की उस काली शाम की आग ने दोनों को एक साथ काल के गाल में समा दिया। इस हादसे में अनामिका की 27 वर्षीय चचेरी बहन सोमल्या की भी दम घुटने से मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट