डिजाइन फोटो 
वीडियो

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO

Yogi Government Bulldozer Lucknow: लखनऊ में अवैध चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई से भड़के वकील। बिना नोटिस कार्रवाई का लगाया आरोप। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात। लाठीचार्ज की आई नौबत।

अमन मौर्या

Lucknow Bulldozer Action Lawyers: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर प्रशासन का बुलडोजर चलने से भारी बवाल मच गया है। हाई कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने कड़े सुरक्षा घेरे में वकीलों द्वारा किए गए कथित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई से नाराज वकीलों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तीखा विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित वकीलों का आरोप है कि उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के अचानक यह कार्रवाई झेलनी पड़ी है, जिससे उनकी जीवनभर की कमाई नष्ट हो गई।

वकीलों का कहना है कि अगर अतिक्रमण हटाना ही है, तो पक्षपात के बिना रजिस्ट्रार ऑफिस के सामने और सभी अवैध निर्माणों पर समान रूप से बुलडोजर चलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर, प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि वकीलों को नियमानुसार पहले ही नोटिस दे दी गई थी और यह पूरी कार्रवाई कानून के तहत की जा रही है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z