1 जनवरी 2026 से ये नए नियम होंगे लागू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

LPG से PAN कार्ड तक...आज से बदल जाएंगे ये 10 बड़े नियम, आप की जेब पर होगा सीधा असर

New Rules From January 2026: 1 जनवरी 2026 से कई नए नियम लागू होंगे। पैन और आधार लिंक न होने पर बैंकिंग, टैक्स और सरकारी सुविधाओं में दिक्कत हो सकती है, जुर्माना भी लग सकता है।

अक्षय साहू

New Rules from 1 January 2026: 1 जनवरी 2026 से कई बड़े बदलाव लागू होंगे, जो करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को सीधे प्रभावित करेंगे। नया साल सिर्फ तारीख बदलने वाला नहीं है, बल्कि सैलरी, बैंकिंग, टैक्स और सरकारी सुविधाओं से जुड़े नियमों में भी बदलाव लेकर आएगा। साल 2026 की शुरुआत आम लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों और नई व्यवस्थाओं के साथ होगी। कहीं सैलरी बढ़ने की उम्मीद है, तो कहीं जरूरी दस्तावेज न होने पर परेशानी हो सकती है। चाहे आप किसान हों, नौकरीपेशा हों, लोन लेने वाले हों या डिजिटल सेवाओं के यूजर हों, ये बदलाव आप सभी को सीधे प्रभावित करेंगे। इसलिए इन नियमों को समझना बहुत जरूरी है। खासकर उन लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं जिन्होंने अभी तक अपने पैन और आधार कार्ड को लिंक नहीं किया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 इसके लिए अंतिम तारीख थी। इसके बाद पैन कार्ड काम नहीं करेगा। ऐसे में टैक्स फाइलिंग, रिफंड, बैंकिंग काम और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। अगर बाद में लिंक करवाना पड़ा, तो जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

BRICS Summit 2026 LIVE: मेहमान देशों को संबोधित कर रहें PM नरेंद्र मोदी; ब्रिक्स नेताओं के साथ ली फैमिली फोटो

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात

Tamil Nadu: CM विजय का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों को 31 अक्टूबर तक देना होगा संपत्ति और कर्ज का पूरा हिसाब

मेंटल हेल्थ के लिए ट्रेनिंग हब बनेगा बेंगलुरु स्थित NIMHANS, ब्रिक्स बैठक में बनी सहमति