(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Lawrence Bishnoi Gang: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक कारोबारी को धमकी मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं।

मनोज आर्या

Lawrence Bishnoi Gang Threat: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक कारोबारी को धमकी मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। किशनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बड़े व्यवसाई के बेटे को फोन और ईमेल के जरिए बिश्नोई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद से कारोबारी का परिवार गहरे खौफ में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महू पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई है और एडिशनल एसपी कार्यालय में आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी के अनुसार, पुलिस तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह फोन वाकई बिश्नोई गैंग की ओर से आया है या किसी शरारती तत्व ने गैंग के नाम का सहारा लिया है। फिलहाल पुलिस मेल और फोन कॉल के विवरण को गोपनीय रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है ताकि मुख्य आरोपी तक पहुँचा जा सके।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ