शहीद SPO का अंतिम संस्कार  डिजाइन फोटो
वीडियो

किश्तवाड़ में शहीद 2 SPOs का अंतिम संस्कार, भाई ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, देखें VIDEO

Kishtwar Martyrs Funeral: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शहीद SPOs बॉबी चंद और रशपाल कुमार का अंतिम संस्कार हुआ। बॉबी चंद के भाई ने तैनाती और संचार व्यवस्था पर सवाल उठाए।

प्रिया जैस

Dachhan Search Operation: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में शहीद हुए स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) बॉबी चंद और रशपाल कुमार का अंतिम संस्कार 13 नवंबर को उनके पैतृक गांव 'कियार' में पूरे सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान, शहीद बॉबी चंद के भाई रमेश कुमार ने इलाके में बार-बार हो रही हत्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों जवानों को एक ऐसे दूर-दराज इलाके में तैनात किया गया था, जहां कम्युनिकेशन की कोई सुविधा नहीं थी। उन्होंने इस घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जताई। वहीं, आतंकियों का पता लगाने के लिए दच्छन के जंगलों में बड़े पैमाने पर एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। DySP (DAR) सुशील कुमार ने बताया कि पूरे दच्छन इलाके में तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने इस अभियान के बारे में और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि वरिष्ठ अधिकारी समय आने पर इस बारे में अपडेट देंगे।

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत