Congress Gyanesh Kumar Protest: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से अजीबोगरीब प्रदर्शन की खबर सामने आई है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने बीते बुधवार को खंडवा में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के आह्वान पर गांधी भवन से दोपहर 3 बजे पैदल मार्च निकाला गया, जो बॉम्बे बाजार और केवलराम पेट्रोल पंप होते हुए घंटाघर पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस वीडियो में देखें कैसे कांग्रेस ने भैंस के सामने बीन बजाकर मुख्य चुनाव आयुक्त का विरोध प्रदर्शन किया।