डिजाइन फोटो 
वीडियो

MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO

Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी से ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। वायरल वीडियो में कटनी जिला अस्पताल परिसर के भीतर एक महिला 108 एंबुलेंस को धोती हुई नजर आ रही है।

मनोज आर्या

Katni Ambulance Viral Video: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कटनी जिला अस्पताल परिसर के भीतर एक महिला 108 एंबुलेंस को धोती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला का पति, राहुल बर्मन, एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि एंबुलेंस कर्मी रोहित ने न केवल इस मुफ्त सेवा के लिए महिला से पैसे लिए, बल्कि गाड़ी गंदी होने का हवाला देकर बेबस पत्नी से ही उसकी सफाई भी करवाई। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि जब राहगीरों ने महिला से एंबुलेंस धोने का कारण पूछा, तो उसने कर्मचारी की ओर इशारा करते हुए बताया कि उसके कहने पर ही वह गाड़ी साफ कर रही है। यह सब उस वक्त हो रहा था जब महिला का पति अस्पताल के भीतर अपनी जिंदगी के लिए जूझ रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश है।

BSF जवान पर हमले के बाद पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी, जगह-जगह रो रही छापेमारी

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू