Kapil Sibal Statement on SIR: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने घुसपैठियों के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि छह राज्यों में कथित तौर पर केवल 1,600 घुसपैठिए मिले हैं, जिनका संबंध नेपाल से बताया जा रहा है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, क्या आप जानते हैं कि आज क्या खुलासा हुआ है? जो लोग लगातार घुसपैठियों का मुद्दा उठाते रहे हैं, उन्हें कथित तौर पर छह राज्यों में केवल 1,600 कथित घुसपैठिए मिले हैं, और वे भी नेपाल से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, दो चुनाव आयुक्तों द्वारा किए गए खुलासे काफी महत्वपूर्ण हैं। मैं इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि यह अभी कोर्ट में है।'