डिजाइन इमेज 
वीडियो

कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO

Kanpur Road Rage Dispute: कानपुर में क्लिनिक-इंटीरियर के बीच ₹3000 के विवाद में सड़क पर संग्राम छिड़ गया। महिला डॉक्टर और इंटीरियर डिजाइनर ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमन मौर्या

Female Doctor Interior Dispute: उत्तर प्रदेश के कानपुर (कल्याणपुर थाना क्षेत्र) में एक होम्योपैथिक क्लिनिक के इंटीरियर काम के भुगतान को लेकर शुरू हुआ विवाद सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में आमने-सामने आ गए हैं। पहले पक्ष से डॉ. मधुलिका शुक्ला का आरोप है कि आरुष इंटीरियर के संचालक संजय यादव और उनके साथियों ने देर रात क्लिनिक के बाहर उनके साथ अभद्रता की, कॉलर पकड़कर खींचा, सोने की चेन लूट ली और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।

वहीं, दूसरे पक्ष से इंटीरियर कारोबारी संजय यादव का दावा है कि पूरा काम खत्म होने के बाद केवल ₹3000 का इलेक्ट्रिशियन का भुगतान बाकी था, जिसे मांगने पर डॉक्टर और उनके भाई ने झूठे छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। संजय का आरोप है कि डॉक्टर के परिवार ने फेसबुक पर मानहानि की पोस्ट डाली और देर रात उनकी पत्नी और बच्चों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। फिलहाल दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां