Kanpur Police Firing Accused: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले शातिर आरोपी का करीब 2 किलोमीटर लंबा पैदल जुलूस निकाला गया। आरोपी को चकेरी के लाल बंगला स्थित काजीखेड़ा मोहल्ले में ले जाया गया। वहां थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने उसके मोहल्ले के लोगों को इकट्ठा किया। मोहल्ले वालों के सामने आरोपी ने हाथ जोड़कर अपनी गलती पर माफी मांगी। साथ ही भविष्य में दोबारा अपराध न करने की कसम खाई।
बता दें, मंगलवार रात पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी तो आरोपी ने खुद को पुलिस से घिरा देख सिपाही अरुण कुमार पर गोली चला दी थी। इसमें सिपाही बाल-बाल बच गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।