कैलाश विजयवर्गीय  (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

संध्या दीदी की चौड़ाई बढ़ गई... कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग- VIDEO

Kailash Vijayvargiya Viral Video: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक महिला नेता पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर नए सियासी बवंडर में फंस गए हैं।

मनोज आर्या

Kailash Vijayvargiya Viral Video: मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक महिला नेता पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर नए सियासी बवंडर में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में विजयवर्गीय मंच से अपनी ही पार्टी की महिला पार्षद संध्या यादव की शारीरिक बनावट को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और कांग्रेस को बीजेपी पर पलटवार करने का बड़ा मौका मिल गया है।

इससे पहले बीजेपी इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किए जाने को लेकर कांग्रेस पर हमलावर थी और उसे संस्कारहीनता बता रही थी, लेकिन अब खुद उसके अपने ही मंत्री बॉडी शेमिंग के आरोपों में घिर गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने इसे महिलाओं के सम्मान से जोड़ते हुए कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मुख्यमंत्री मोहन यादव से उन्हें तुरंत कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं, बीजेपी इस मामले पर बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है। दोनों ही दल एक-दूसरे पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने और संस्कारों की कमी का आरोप लगा रहे हैं।

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस