विजयदशमी लुलूस और रावण दहन को लेकर JNU में बवाल 
वीडियो

JNU Clash: विजयदशमी पर रावण दहन को लेकर बवाल, ABVP और लेफ्ट छात्र संगठनों में हुई जोरदार झड़प

विजयदशमी के अवसर पर JNU में विसर्जन के दौरान छात्रों के दो गुटों में बवाल हुआ। ABVP के छात्र नेताओं ने कहा कि वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े लोगों ने विसर्जन यात्रा में शामिल छात्रों से मारपीट की।

सौरभ शर्मा

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में विजयदशमी के अवसर पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर गुरुवार को भारी बवाल हो गया। एबीवीपी और लेफ्ट संगठनों के समर्थक आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी व धक्का-मुक्की हुई। एबीवीपी का आरोप है कि लेफ्ट संगठनों ने शोभायात्रा पर जूते और पत्थर फेंके तथा दुर्गा मूर्ति को खंडित करने की कोशिश की। संगठन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने और कैंपस में मार्च निकालने की घोषणा की है। वहीं, जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) अध्यक्ष नितीश ने कहा कि एबीवीपी ने ‘उमर खालिद-सर्जिल इमाम’ का पुतला दहन करने के नाम पर माहौल भड़काया। उनका आरोप है कि एबीवीपी ने ही छात्रों पर चप्पल दिखाई और गांधी जयंती पर गोडसे समर्थक नारे लगाए। उन्होंने कहा कि कैंपस का वामपंथी आंदोलन एबीवीपी को हर बार की तरह चुनाव में शिकस्त देगा। फिलहाल माहौल तनावपूर्ण है और पुलिस जांच में जुटी है।

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?

Nana Patekar Death: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 साल की उम्र में गोवा में हुआ निधन

न पद की चाह, न सत्ता का मोह, फिर भी देश की राजनीति बदल दी, जानें जयप्रकाश नारायण को क्यों कहा जाता है लोकनायक

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेस ने किया ब्लैक डे का ऐलान