झारखंड में परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा डिजाइन इमेज
वीडियो

हिला दिया झारखंड! CM आवास घेरने का बड़ा ऐलान, छात्र बोले- अब गोली खाने से भी पीछे नहीं हटेंगे! देखें VIDEO

Jharkhand JPSC Scam Student Protest: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा। सीएम आवास घेराव का बड़ा ऐलान, सरकार को दी खुली चेतावनी। देखें पूरी खबर।

करुणा नंद शाहवाल

Jharkhand Student CM Residence Surrounded: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों ने ऐलान किया कि गांधीवादी तरीके से न्याय न मिलने पर अब आंदोलन की रूपरेखा पूरी तरह बदल दी गई है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 11वीं से 13वीं जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द कर सीबीआई जांच नहीं कराई गई

तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा देना होगा। अपनी मांगों के समर्थन में छात्रों ने जिलों में सरकार का पुतला दहन करने का फैसला किया है। साथ ही, चेतावनी दी है कि यदि अनशन पर बैठे छात्रों को कुछ हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदार सरकार की होगी। आक्रोशित युवाओं ने साफ कर दिया है कि अब आर-पार की लड़ाई होगी और भारी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का ऐतिहासिक घेराव किया जाएगा।

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026