Sar Tan Se Juda Dance Viral Video: महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर स्थित 'किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल' के वार्षिक समारोह का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में कुछ स्कूली छात्र हाथों में नकली तलवारें लेकर 'सर तन से जुदा' जैसे विवादित और सांप्रदायिक गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान बैकग्राउंड में लगी एलईडी स्क्रीन पर दिखाई गई तस्वीर पाकिस्तान के पूर्व पुलिस कमांडो और गवर्नर सलमान तासीर के हत्यारे मुमताज कादरी की थी।
इस घटना के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने स्कूल का दौरा कर सख्त कार्रवाई और स्कूल को सील करने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की उच्च स्तरीय जांच जारी है और सत्यता के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।