जयपुर में शिक्षक ने छात्र पर बरसाएं थप्पड़ 
वीडियो

जयपुर कोचिंग में छात्र की मजाकिया पर्ची पर भड़के टीचर! क्लास में बरसाए 16 सेकेंड में 7 थप्पड़, VIDEO वायरल

Jaipur Viral Video: जयपुर की एक कोचिंग सेंटर का मामला सुर्खियों में है। एक शिक्षक ने छात्र पर थप्पड़ बरसा दिए। वीडियो वायरल हुई, लोगों के विरोध पर शिक्षक को संस्थान से हटा दिया गया है। देखें Video।

आशीष शुक्ला

Jaipur Slap Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर की कलाम एकेडमी इन दिनों चर्चा में है। चर्चा का कारण वायरल एक वीडियो है। वीडियो इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्र की पिटाई से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 अक्टूबर के दिन क्लास में महात्मा गांधी के त्याग और बलिदान पर चर्चा चल रही थी। इसी दरमियान एक छात्र ने मजाकिया अंदाज में एक पर्ची आगे बढ़ाई, जिस पर लिखा था, कोचिंग परिवार आपका बलिदान मांग रहा है।

छात्र की पर्ची शिक्षक प्रवीण दान चारण तक पहुंची। वह टिप्पणी से नाराज हो गए और छात्र को सामने बुलाकर कथित तौर पर थप्पड़ मारने लगे। वायरल इस वीडियो में शिक्षक द्वारा छात्र पर लगातार कई थप्पड़ बरसाते देखा जा सकता है।

वीडियो सामने आने के बाद छात्रों और अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कोचिंग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मामले को बढ़ता देख कोचिंग प्रबंधन ने शिक्षक को संस्थान से हटा दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ