Congress Leader Irfan Ansari Controversial Statement: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने दावा किया कि देशभर के 40 लाख युवा सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। अंसारी ने चेतावनी दी कि जनता की आवाज दबाई गई तो भारत के हालात बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और नेपाल में जन-आंदोलनों के चलते सरकारें सत्ता से बाहर हुईं और फिलहाल राहुल गांधी ने ही लाखों छात्रों व युवाओं को शांत रखा है। उनके इस बयान पर बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने कांग्रेस पर अराजकता और भीड़तंत्र को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, जबकि VHP ने अंसारी को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की।
वहीं, अंसारी ने चुनावी फॉर्मों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने की कोशिश की जा रही है।