Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO 
वीडियो

Indus Water Treaty: भारत के एक फैसले से पाकिस्तान परेशान! सिंधु के जल को लेकर मचा घमासान!, VIDEO

Pakistan: पाकिस्तान की पूरी कृषि व्यवस्था काफी हद तक सिंधु नदी प्रणाली पर निर्भर है। और यही वजह है कि भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान की बेचैनी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही।

तन्मय बरनवाल

Indus Water: पाकिस्तान के मंत्री ने भारत को धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है। ये बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत के एक कदम से पाकिस्तान बौखला गया। बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए। इनमें सबसे बड़ा फैसला था सिंधु जल समझौता स्थगित करना। भारत ने साफ कहा कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते। पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दो टूक शब्दों में कहा कि भारत का पानी अब उन लोगों तक नहीं पहुंचेगा जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। भारत के इस रुख ने पाकिस्तान की चिंता कई गुना बढ़ा दी है।

क्योंकि पाकिस्तान की पूरी कृषि व्यवस्था काफी हद तक सिंधु नदी प्रणाली पर निर्भर है। और यही वजह है कि भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान की बेचैनी लगातार बढ़ती दिखाई दे रही है। कभी पाकिस्तान के मंत्री भारत को धमकी दे रहे हैं।  कभी विश्व बैंक का दरवाजा खटखटाया जा रहा है । तो कभी सिंध और पंजाब एक-दूसरे पर पानी चुराने के आरोप लगा रहे हैं। सवाल है? क्या सिंधु जल संधि पर भारत के फैसले ने पाकिस्तान के सबसे बड़े आर्थिक सहारे को संकट में डाल दिया है? क्या पाकिस्तान में खेती-किसानी खतरे में है? और क्या सचमुच पाकिस्तान के सामने खाद्य संकट और भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो सकती है? आइए पूरी कहानी समझते हैं।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?