इंदौर की स्मार्ट रोड टूटी डिजाइन इमेज
वीडियो

पानी के तेज दबाव से देखते ही देखते धंस गई इंदौर की स्मार्ट रोड, देखकर उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO

Indore Water Pressure Road Crumbles: इंदौर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनी सड़क पानी के तेज दबाव से अचानक उखड़ गई। देखिए वायरल वीडियो और भ्रष्टाचार के आरोपों की पूरी सच्चाई।

करुणा नंद शाहवाल

Indore Smart City Road Collapse: देश के सबसे स्वच्छ शहर और स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां NavBharat Live की रिपोर्ट के मुताबिक पानी के भारी दबाव के कारण गोराकुंड चौराहे के पास बनी सड़क अचानक उखड़कर मलबे में तब्दील हो गई। इस सड़क का निर्माण लगभग तीन साल पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये की लागत से किया गया था। वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पानी के तेज प्रेशर के चलते सड़क किस तरह भयानक रूप से टूटी और डर के मारे आसपास के लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भागने लगे।

स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार, घटिया सामग्री के इस्तेमाल और अधिकारियों की लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि योजना के तहत केवल ऊपर से लीपापोती की गई है, जबकि अंदर से निर्माण कार्य पूरी तरह खोखला और अधूरा छोड़ा गया था। अब इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, जिस पर कड़ी जांच की मांग उठ रही है।

INDIA Bloc Protest Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, BJP ने बताया अराजकता

Explainer: कार्डियक अरेस्ट से नाना पाटेकर का निधन, लोगों को कैसे शिकार बना रही यह बीमारी? हर साल 7 लाख मौतें

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?