डिजाइन इमेज 
वीडियो

इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO

Indore Robbery Case: इंदौर में ₹29.65 लाख की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड रिटायर्ड फौजी समेत सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

अमन मौर्या

Retired Army Man Arrested Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पंडरीनाथ थाना क्षेत्र में हुई ₹29,65,000 की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस बड़ी वारदात का मास्टरमाइंड चंद्रशेखर मुकाती नाम का एक रिटायर्ड आर्मी मैन निकला, जिसने अपने महंगे शौक और आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर इस लूट की पूरी साजिश रची थी। बदमाशों ने एक स्क्रैप कारोबारी के कर्मचारी को डरा-धमकाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। दिलचस्प बात यह है कि लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे राजस्थान के प्रसिद्ध सावरिया सेठ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चढ़ावा चढ़ाया।

इसके बाद वे अलग-अलग राज्यों में छिपते रहे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई राज्यों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹22,50,000 नकद और लूट के पैसों से खरीदी गई ₹2.5 लाख की कार भी बरामद कर ली है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी

Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के संकेत, अंडमान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट