Indore Crime Branch Lawrence Bishnoi Gang: इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े धमकी मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक और आरोपी के साथी को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में आरोपी ने बिल्डर को धमकी दिलाने में अपनी भूमिका भी कबूल की है। 14 और 18 अप्रैल 2026 को इंदौर के कुछ स्थानीय व्यापारियों और बिल्डरों को विदेशी नंबरों से WhatsApp कॉल और ऑडियो संदेशों के जरिए धमकी दी गई थी। इस जांच के दौरान खरगोन से पकड़े गए आरोपी राजपाल से मिली जानकारी के आधार पर इंदौर पुलिस ने स्थानीय मददगार सोनू उर्फ प्रीतेश खंगार को गिरफ्तार किया है। इस वीडियो में देखें इंदौर पुलिस का पूरा बयान और विस्तार में जानिए कैसे इस गिरफ्तारी से इंदौर में फिरौती के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।