पटना मे छात्रों का हल्लाबोल, STET परीक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज 
वीडियो

पटना में छात्रों का हल्लाबोल, STET परीक्षा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Students' protests: पटना में छात्र और छात्राओं ने एसटीईटी परीक्षा की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर हल्का बल प्रयोग भी किया।

पूजा सिंह

बिहार की राजधानी पटना की सड़कों पर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं एसटीईटी परीक्षा की मांग को लेकर उतर गए। राजधानी के पटना कॉलेज से सभी छात्र डाक बंगला चौराहा पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। यहां पर पुलिस पहले से ही बैरिकेडिंग लगा चुकी थी। डाक बंगला चौराहा पर जैसे ही अभ्यर्थी जुटे, पुलिस ने अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोकना शुरू किया। इस दौरान जब प्रदर्शन कर रहे छात्र अड़े रहे तो पुलिस ने इन अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने इस दौरान हल्का बल प्रयोग भी किया। सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने की मांग कर रहे थे। दरअसल, सरकार ने शिक्षक बहाली के लिए टीआरई-4 और टीआरई-5 का ऐलान कर दिया है। छात्र इससे पहले एसटीईटी की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी छात्र सड़कों पर उतर चुके हैं। पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, कई बार प्रदर्शकारी छात्रों को सड़क से हटने को कहा गया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?