आईएएस रिंकू सिंह राही वायरल वीडियो (सौ. Youtube) 
वीडियो

IAS रिंकू सिंह ने लगायी उठक-बैठक, जानें क्यों वायरल हो रही वीडियो

UP के Shahjahanpur की पुवायां तहसील में IAS Rinku Singh Rahi का वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अपूर्वा नायक

हाल ही में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक शख्स उठक-बैठक लगाते हुए नजर आ रहा है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये कोई साधाराण व्यक्ति नहीं बल्कि एक आईएएस ऑफिसर है, जिनका नाम आईएएस रिंकू सिंह राही है। आईएएस रिंकू सिंह राही वकीलों के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक लगा रहे हैं। इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। दरअसल, आईएएस रिंकू सिंह को हाल ही में यूपी के शाहजहांपुर की पुवायां तहसील का चार्ज मिला है। जहां निरीक्षण के दौरान एक वकील टॉयलेट के बाहर गंदगी करता हुआ पाया गया था, जिसपर नाराज आईएएस ऑफिसर ने उससे उठक-बैठक लगवा दी थी। जिसके बाद वकीलों ने हंगामा करते हुए धरने पर बैठने का काम किया, जिसके बाद मामले को शांत करने के लिए आईएएस ऑफिसर ने घटनास्थल पर पहुंचकर उठक-बैठक लगायी। आपको बता दें कि ये वहीं आईएएस ऑफिसर हैं, जिनकी ईमानदारी की पूरी देश में चर्चा होती हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला