ममता पर भड़के हुमायूं कबीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

TMC ने पार्टी के किया बाहर...तो ममता पर भड़के हुमायूं कबीर, कहा- अगली बार CM नहीं बनेगी दीदी

Humayun Kabir Statement: मुर्शिदाबाद विधायक हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बयान पर अड़े, टीएमसी ने निलंबित किया। हुमायूं ने ममता पर हमला बोला, RSS काम का आरोप लगाया और अपनी पार्टी बनाने की घोषणा की।

अक्षय साहू

पश्चिम बंगाल की सियासत हुमायूं कबीर को लेकर गरमाई हुई है। मुर्शिदाबाद की भरतपुर सीट से विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर दिए अपने बयान पर अड़ गए हैं। इस बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन पर कार्रवाई की और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद हुमायूं कबीर मीडिया के सामने आए और सीधे ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री RSS के एजेंडे के अनुसार काम कर रही हैं और अगले चुनाव में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगी। इसके अलावा, हुमायूं ने अपनी खुद की पार्टी बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने सवाल उठाया कि “मैं 12-13 साल से टीएमसी के लिए काम कर रहा था, पार्टी की इतनी सेवा की, फिर भी मुझ पर कार्रवाई क्यों हुई?” हुमायूं के इस कदम से पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद पैदा हो गया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन