कुर्बानी को लेकर हुमायू कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को चेतावनी दी (सोर्स- नवभारत डेस्क) 
वीडियो

'जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी...' सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा

MLA Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल में बकरीद पर कुर्बानी को लेकर सियासत गरमा गई है। AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को सीधी चुनौती देते हुए विवादित बयान दिया है।

अक्षय साहू

Humayun Kabir on Qurbani Ban: बंगाल में बकरीद से पहले गाय की कुर्बानी को लेकर सियासत गरम है। इसी बीच हुमायू कबीर का विवादित बयान सामने आया, जिससे बंगाल में बखेड़ा खड़ा हो गया है। पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम 1950 के तहत राज्य सरकार द्वारा जारी सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है। इस पर आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए कहा है कि बकरीद पर गाय की, बकरी की कुर्बानी होगी। उन्होंने कहा कि 1400 साल पहले से यह चला आ रहा है और जब तक दुनिया रहेगी, कुर्बानी होगी। इस कुर्बानी को कोई भी रोक नहीं सकता है। पश्चिम बंगाल में बीफ के बहिष्कार और नमाज के मुद्दे पर AJUP के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, मैं सुवेंदु अधिकारी से सीधे तौर पर कह रहा हूं कि आग से मत खेलो। अगर वे कुर्बानी पर रोक लगाने की कोशिश करते हैं, तो इससे उनके लिए ही मुश्किलें खड़ी होंगी। मुस्लिम समुदाय किसी भी हाल में कुर्बानी के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक