डिजाइन इमेज 
वीडियो

पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO

Hapur Police Chowki Viral Video: हापुड़ की दोयामी पुलिस चौकी में खाली पाकर नशेड़ी युवक रिंकू ने भारी तांडव मचाया। गमले, बेंच और शीशे तोड़कर खुद भी लहूलुहान हो गया।

अमन मौर्या

Drunk Man Attacks Police Station Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली देहात क्षेत्र की दोयामी पुलिस चौकी में एक नशेड़ी ने घुसकर जमकर तांडव मचाया। शुक्रवार देर रात करीब 11:00 बजे रिंकू नाम का एक युवक पूरी तरह नशे में धुत होकर खाली पुलिस चौकी में घुस गया। उस समय चौकी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गप्रभारी गश्त पर थे। चौकी को खाली देख आरोपी युवक ने वहां रखे गमले, बेंच और डंडे से मार-मारकर मुख्य गेट और खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले।

तोड़फोड़ के दौरान शीशे लगने से युवक खुद भी लहूलुहान हो गया। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए, लेकिन उसके आक्रामक तेवर देखकर किसी की आगे आने की हिम्मत नहीं हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह