ग्वालियर में मिड-डे मील की सब्जी में निकला मरा मेंढक 
वीडियो

थाली में 'मौत'! ग्वालियर में मिड-डे मील की सब्जी में निकला मरा मेंढक, वीडियो देख बच्चों में दहशत

MP Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गोकुलपुर के एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील (Mid-Day Meal) की सब्जी में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया है।

सौरभ शर्मा

MP Mid-Day Meal Viral Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गोकुलपुर के एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील (Mid-Day Meal) की सब्जी में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक चम्मच में सब्जी के साथ मेंढक स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस घटना ने स्कूली बच्चों और अभिभावकों में दहशत और घिन पैदा कर दी है। मामला संज्ञान में आते ही जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) हरिओम चतुर्वेदी ने वीडियो की सत्यता की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में श्योपुर में कागज पर खाना परोसने और अन्य जगहों पर इल्ली-कीड़े मिलने की घटनाएं सामने आई थीं, जो करोड़ों के बजट के बावजूद सरकारी लापरवाही को उजागर करती हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन