दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस में महिला से मारपीट डिजाइन इमेज
वीडियो

चलती ट्रेन में महिला यात्री को जीआरपी जवान ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने पर बवाल; 6 यात्रियों पर केस दर्ज

GRP Jawan Slaps Woman In Train: बिजनौर के पास जननायक एक्सप्रेस में सीट विवाद के दौरान GRP जवान द्वारा महिला यात्री को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने 6 यात्रियों पर केस दर्ज किया है।

करुणा नंद शाहवाल

Bijnor Railway Police Controversy: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नजीबाबाद के पास दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस में एक महिला यात्री के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। रूबी देवी नामक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ छठ पूजा मनाकर बिहार लौट रही थीं। ट्रेन में भारी भीड़ के बीच सीट को लेकर विवाद शुरू हुआ। यात्रियों का आरोप है कि जब रूबी देवी ने अपनी बेटी के साथ जीआरपी जवान के कथित दुर्व्यवहार का विरोध किया, तो जवान ने उन्हें थप्पड़ मारकर नीचे गिरा दिया, जिससे उनके सिर और माथे पर चोट आई और खून भी निकला।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ, पुलिस का दावा है कि सीट खाली कराने के विवाद में यात्रियों ने ही पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं और दो पुरुषों समेत छह यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और दो पुरुषों को गिरफ्तार भी किया है। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की बात कही जा रही है। फिलहाल, वायरल वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह