सोने में चीनी रेनियम पाउडर (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

सोने में मिलावट का खतरनाक तरीका आया सामने, क्या आपकी जांच मशीन भी खा रही है धोखा? देखें VIDEO

Gold Adulteration Rhenium Powder: सोने में मिलावट का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें चीनी रेनियम पाउडर का इस्तेमाल किए जाने की चर्चा है। आइए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है।

मनोज आर्या

Gold Adulteration Rhenium Powder: शादी के सीजन और त्योहारी खरीदारी के बीच सोने में मिलावट का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें चीनी रेनियम पाउडर का इस्तेमाल किए जाने की चर्चा है। रेनियम एक दुर्लभ, भारी और सिल्वर-ग्रे रंग की धातु है, जिसका उपयोग एयरोस्पेस और उच्च तापमान वाले औद्योगिक कार्यों में होता है। इसका गलनांक बहुत अधिक होने के कारण इसे सोने में मिलाकर वजन बढ़ाने की बात सामने आ रही है। जानकारों के मुताबिक, कई बार दुकानों में इस्तेमाल होने वाली सामान्य एक्सआरएफ टेस्टिंग मशीनें भी इस तरह की मिलावट को तुरंत पकड़ने में चूक सकती हैं।

हालांकि, शोधकर्ताओं का सुझाव है कि आधुनिक तकनीकों और लैब टेस्टिंग से इसकी पहचान की जा सकती है। इस तरह के धोखे से बचने के लिए हमेशा बीआईएस (BIS) हॉलमार्क, छह अंकों वाले एचयूआईडी (HUID) नंबर की जांच करें और अधिकृत ज्वेलर से ही पक्का बिल लेकर सोना खरीदें।

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?

Cyclone Akvan: कौन था राक्षस अकवान, जिसके नाम पर रखा गया चक्रवात का नाम? पढ़ें 1000 साल पुरानी कहानी

Kal Ka Mausam: 110 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा तूफान अक्वान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट