दिल्ली में किया गया हरीश राणा का अंतिम संस्कार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

हरीश राणा को मिली शांति: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म

Harish Rana Death: 13 साल के लंबे संघर्ष के बाद गाजियाबाद के हरीश राणा ने एम्स में अंतिम सांस ली। सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद दर्दरहित मृत्यु की प्रक्रिया पूरी की गई।

अक्षय साहू

Harish Rana Last Rites: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन निवासी हरीश राणा का 13 साल का लंबा इंतजार मंगलवार को खत्म हुआ। 32 वर्षीय हरीश, जो जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे, ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में दर्दरहित मृत्यु की प्रक्रिया पूरी की गई और जीवनरक्षक उपकरणों को हटाया गया। हरीश का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट पहुंचा, जहां हिंदू और ब्रह्माकुमारी रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। उनके निवास स्थान, राज एम्पायर सोसाइटी में मंगलवार शाम से ही गमगीन माहौल छा गया। सोसायटी के लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंचे और वॉट्सऐप ग्रुप पर अंतिम संस्कार की सूचना साझा की। बड़ी संख्या में महिलाएं भी अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। हरीश की निधन से सोसायटी में शोक का माहौल बना रहा।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह