डिजाइन फोटो 
वीडियो

चीनी रोबोट का 'स्वदेशी' मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच

Galgotias University: गलगोटिया यूनिवर्सिटी उस समय बड़े विवादों में घिर गई जब दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में उसने एक चीनी रोबोटिक डॉग को अपनी खुद की खोज बताकर पेश किया।

मनोज आर्या

Galgotias University Robot Controversy: ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी उस समय बड़े विवादों में घिर गई जब दिल्ली में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में उसने एक चीनी रोबोटिक डॉग को अपनी खुद की खोज बताकर पेश किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने तुरंत इस रोबोट की पहचान चीनी कंपनी 'यूनिट्री' के 'Go2' मॉडल के रूप में की, जो बाजार में 2 से 3 लाख रुपये में उपलब्ध है। विवाद इतना बढ़ा कि सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए 18 फरवरी को यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर कर दिया और उनके पवेलियन को भी हटा दिया गया। इस फजीहत के बाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनकी मंशा इसे अपनी खोज बताने की नहीं थी, बल्कि वे इसे छात्रों के लिए एक 'स्टडी टूल' के रूप में दिखा रहे थे ताकि भविष्य में ऐसी तकनीक भारत में विकसित की जा सके। हालांकि, शुरुआती दावों और बाद में दी गई सफाई ने यूनिवर्सिटी की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब इस मामले ने शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नैतिकता और ओरिजिनलिटी को लेकर एक देशव्यापी बहस छेड़ दी है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक