डिजाइन फोटो 
वीडियो

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, ममता के बेहद करीबी रहे नेता ऋतव्रत बनर्जी अब तृणमूल कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं।

मनोज आर्या

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहां कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे नेता ऋतव्रत बनर्जी अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं। हाल ही में टीएमसी के 58 से अधिक विधायकों ने रीतव्रत बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुन लिया है, जिसे ममता बनर्जी के तीन दशक लंबे राजनीतिक वर्चस्व को एक सीधी चुनौती माना जा रहा है। पार्टी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी बाहरी नेता ने निष्कासन के बाद टीएमसी के दो-तिहाई विधायकों को अपने पाले में कर लिया है, जिसके कारण राजनीतिक गलियारों में उनकी तुलना महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे से की जाने लगी है।ऋतव्रत बनर्जी का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति (SFI) से शुरू हुआ था, जिसके बाद वे वर्ष 2008 में एसएफआई के राष्ट्रीय महासचिव और बाद में सीपीएम के टिकट पर 2014 में राज्यसभा सांसद बने। हालांकि, लग्जरी जीवनशैली के विवादों और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों के चलते उन्हें सीपीएम से निष्कासित कर दिया गया था।

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार