(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

लोकसभा में पेश हुआ मणिपुर GST बिल, वित्त मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशान- VIDEO

Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को मणिपुर GST संशोधन बिल लोकसभा में पेश किया। यह बिल मणिपुर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स सेकेंड अमेंडमेंट ऑर्डिनेंस 2025 को बदलेगा।

मनोज आर्या

Manipur GST Bill: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को मणिपुर GST संशोधन बिल (Manipur GST amendments) लोकसभा में पेश किया। यह बिल मणिपुर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स सेकेंड अमेंडमेंट ऑर्डिनेंस 2025 को बदलने के लिए लाया गया है जिसे 7 अक्टूबर 2025 को लागू किया गया था। यह कदम GST काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए फैसलों (GST Council Meeting) को लागू करने के लिए उठाया गया है। GST काउंसिल ने करीब 375 वस्तुओं पर लगने वाले GST स्लैब को तर्कसंगत बनाने का फैसला किया था। इसके तहत 5, 12, 18 और 28 फीसदी के चार स्लैब को घटाकर दो स्लैब यानी 5 और 18 फीसदी किया गया है। वहीं अल्ट्रा लग्जरी वस्तुओं पर 40 फीसदी का नया रेट प्रस्तावित किया गया है। ये बदलाव 22 सितंबर को लागू किए गए थे। इन दरों को लागू करने के लिए राज्यों के GST कानून में संशोधन जरूरी था। मणिपुर फिलहाल राष्ट्रपति शासन के अधीन है इसलिए संसद इस कानून को पारित कर रही है. सोमवार को सुबह बिल पेश किया गया और बाद में लोकसभा में हंगामे के बीच यह पास भी हो गया।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू