'दिल्ली के आश्रम में बाबा का घिनौना खेल', 17 छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ और शोषण का आरोप 
वीडियो

'दिल्ली के आश्रम में बाबा का घिनौना खेल', 17 छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ और शोषण का आरोप

Chaitanyananda Saraswati: दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।

पूजा सिंह

Chaitanyananda Saraswati: दिल्ली के एक मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में 17 लड़कियों के साथ अश्लील हरकतों की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की छात्राओं ने चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को बताया है कि वो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं। ऐसे में उनके लिए इस तरह के उत्पीड़न का विरोध करना और भी मुश्किल था। पीड़िताओं ने बताया कि, चैतन्यानंद सरस्वती की पकड़ और संस्थान में उसका प्रभाव इतना गहरा था कि छात्राएं डरकर चुप रह जाती थीं। इंस्टीट्यूट में वह खुद को साधु-संत के रूप में प्रस्तुत करता रहा, दूसरी ओर सालों से लगातार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और शोषण करता रहा।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित