वीडियो

ब्राह्मणों पर महिला कांस्टेबल की अभद्र टिप्पणी, इंटरनेट पर मचा बवाल, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल अंजू देवी जायसवाल द्वारा ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अश्लील और अमर्यादित टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रतीक पाण्डेय

यह घटना 24 अक्टूबर को शहर के एक स्कूल में गायिका शहनाज अख्तर के कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां अंजू की ड्यूटी लगाई गई थी।

वायरल वीडियो के आधार पर, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने कांस्टेबल अंजू देवी जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज के संगठनों ने उनके आचरण पर सवाल उठाते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि, इस घटना के बाद महिला कांस्टेबल के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां सामने आ रही हैं। वक्ता का कहना है कि सभ्य समाज को जहर घोलने से बचना चाहिए और किसी भी महिला के साथ अभद्रता नहीं होनी चाहिए, जिससे उसे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़े। कुछ लोग ऐसी अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर ज्ञापन देने भी आए हैं, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बरकरार रहे।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह