उज्जैन महाकाल की शरण में पहुंची सारा अर्जुन (सोर्स-सोशल मीडिया) 
वीडियो

'धुरंधर 2' की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध

Sara Arjun News: फिल्म 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद अभिनेत्री सारा अर्जुन उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। मां के जन्मदिन पर भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

अक्षय साहू

Sara Arjun Reached Mahakal Mandir: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल कर रही है। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन को रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री का नया सितारा बना दिया है। इस सफलता के बाद, सारा ने बाबा महाकाल के दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन का दौरा किया। शनिवार को सारा अपनी मां के जन्मदिन के मौके पर खास तौर पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। उन्होंने वहां माथा टेका और पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें वे पूरी तरह भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। इस दौरान सारा ने गुलाबी रंग की पारंपरिक साड़ी पहनी थी और महाकाल की भस्म आरती में भी शामिल हुईं। सारा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मंदिर का माहौल इतना शांत था कि मैं पूरी तरह अभिभूत हो गई। मैंने परिवार की सेहत और जीवन में सफलता की दुआ की।" अब धुरंधर की सफलता के बाद, सभी की नजरें सारा के अगले प्रोजेक्ट पर हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने सब कुछ महाकाल के भरोसे छोड़ दिया है, तो उन्होंने 'जी' कहकर उत्तर दिया।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप