देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके के घायलों से मिले मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वीडियो

दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात

CM Mohan Yadav: देवास के टोंककलां में पटाखा फैक्ट्री हादसे के बाद सीएम मोहन यादव दिल्ली दौरा रद्द कर इंदौर पहुँचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं।

अक्षय साहू

CM Mohan Meets Dewas Injured Victims: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हाल में देवास जिले के टोंककलां स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल हुए हुए लोगों से मिलने के लिए इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचे। सीएम ने घायलों से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना।  उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के उपचार की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हादसे से प्रभावित हर परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। देवास फैक्ट्री ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही सीएम मोहन यादव अपने अन्य कार्यक्रम निरस्त कर नई दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचे थे। सीएम  सबसे पहले चोइथराम अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। इसके बाद एमवाय अस्पताल और अमलतास अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले और  चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि टोंककलां स्थित पटाखा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या अवैध संचालन की गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने घटना की जांच के आदेश देते हुए कहा कि रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO