वीडियो

दिल्ली ब्लास्ट में पाकिस्तानी कनेक्शन! पड़ोसी मुल्क से क्यों जुड़ा धमाके का तार- VIDEO

Delhi Blast: दिल्ली धमाके के सुराग उस फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ते दिख रहे हैं, जिसे कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा से लखनऊ तक चलाए गए ऑपरेशन में उजागर किया था।

मनोज आर्या

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके के सुराग उस फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़ते दिख रहे हैं, जिसे कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा से लखनऊ तक चलाए गए ऑपरेशन में उजागर किया था। कार्रवाई में फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीना शाहिद को गिरफ्तार किया गया। अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि डॉ. शाहीना शाहिद सिर्फ एक सामान्य डॉक्टर नहीं, बल्कि जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग जमात उल मोमिनात की भारत में कमांडर थी। सूत्रों के अनुसार, इस संगठन की पाकिस्तान में हेड सादिया अजहर है जो मसूद अजहर की बहन और कंधार हाईजैक केस के मास्टरमाइंड यूसुफ अजहर की पत्नी है. यानि, फरीदाबाद से गिरफ्तार यह डॉक्टर सीधे जैश के आतंकी परिवार से जुड़ी थी। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या दिल्ली ब्लास्ट इसी नेटवर्क की अगली कड़ी था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज