दिल्ली ब्लास्ट की 'लेडी टेररिस्ट'! मसूद अजहर की बहन से लेती थी निर्देश 
वीडियो

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट की 'लेडी टेररिस्ट'! मसूद अजहर की बहन से लेती थी निर्देश

Delhi Blast Case में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इसमें एक नाम Dr. Shaheen Shahid का भी है, जिसे मामले में उसे Faridabad की Al-Falah University से अरेस्‍ट भी किया गया है।

सौरभ शर्मा

दिल्ली लाल किला धमाके (10 मृत, 25+ घायल) के तार 'फरीदाबाद मॉड्यूल' से जुड़ रहे हैं, जिसमें डॉ. शाहीन शाहिद का नाम मुख्य रूप से सामने आया है। शाहीन को 11 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस और यूपी एटीएस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। एजेंसियों के मुताबिक, शाहीन मेडिकल प्रोफेशन की आड़ में "वाइट कॉलर टेरर नेटवर्क" चला रही थी। उसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की महिला विंग "जमात-उल-मोमिनीन" की 'इंडिया हेड' बताया जा रहा है। वह सीधे तौर पर जैश सरगना मसूद अजहर की बहन सादिया अजहर के निर्देश पर काम कर रही थी। कानपुर मेडिकल कॉलेज की पूर्व लेक्चरर शाहीन के लखनऊ स्थित घर से कई दस्तावेज और हार्ड डिस्क मिली हैं, वहीं उसकी कार से राइफल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच अब एनआईए (NIA) कर रही है।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह