डिजाइन फोटो 
वीडियो

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं

Delhi AIIMS:देश के सबसे प्रतिष्ठित एम्स की व्यवस्थाओं पर एक महिला मरीज के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। वायरल वीडियो में महिला ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कई सवाल उठाए हैं।

मनोज आर्या

Delhi AIIMS Corruption Allegations: देश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान, दिल्ली एम्स (AIIMS) की व्यवस्थाओं पर एक महिला मरीज के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां केवल वीआईपी और रसूखदारों का ही इलाज होता है। महिला का दावा है कि वह पिछले तीन सालों से इलाज के लिए धक्के खा रही है, लेकिन डॉक्टरों का रवैया बेहद उदासीन और संवेदनहीन है। उनका आरोप है कि गंभीर स्थिति में भी मरीजों को बिना सही उपचार दिए दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है। वीडियो में महिला यह भी कहती नजर आ रही है कि बिना 'जेब गरम' किए या ऊँची पहुँच के बिना यहाँ आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की खामियों और 'रेफरल कल्चर' पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एम्स जैसी संस्था में गरीब मरीजों के साथ हो रहे इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल