आठवां वेतन आयोग में डीए को लेकर बड़ा अपडेट (सोर्स- डिजाइन फोटो)
वीडियो

केंद्रीय कर्मचारियों के DA पर बड़ा अपडेट, CPI-IW के आंकड़ों से 64% का अनुमान; कितनी बढ़ जाएगी हर महीने की कमाई

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की नई किस्त का इंतजार लगातार बढ़ रहा है।

मनोज आर्या

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की नई किस्त का इंतजार लगातार बढ़ रहा है। जनवरी 2026 में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद वर्तमान में कर्मचारियों को 60 प्रतिशत डीए मिल रहा है। इस बीच, लेबर ब्यूरो द्वारा जारी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) के जुलाई के आंकड़ों के आधार पर डीए का संभावित आंकड़ा लगभग 64.38 प्रतिशत पहुंच गया है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नई किस्त में 4 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है।

यदि केंद्र सरकार जुलाई 2026 से डीए को बढ़ाकर 64 प्रतिशत करने की मंजूरी देती है, तो ₹18,000 के मूल वेतन पर कर्मचारियों को हर महीने ₹720 का सीधा लाभ मिलेगा। इसी तरह ₹30,000 बेसिक पे पर ₹1,200 और ₹50,000 बेसिक पे वाले कर्मचारियों को प्रतिमाह ₹2,000 का अतिरिक्त फायदा पहुंचेगा। इसके साथ ही 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होने की स्थिति में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को पिछले महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। हालांकि, यह केवल इंडेक्स पर आधारित एक अनुमान है और अंतिम फैसला कैबिनेट की आधिकारिक घोषणा के बाद ही लागू होगा।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज