ओडिशा तट पर मुरासु तूफान डिजाइन फोटो
वीडियो

चक्रवात मुरासु का खतरा बढ़ा, ओडिशा में लोगों का रेस्क्यू शुरू; आंध्र में 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Cyclone Murasu Latest Update: चक्रवात मुरासु भीषण तूफान में बदला। ओडिशा में संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। आंध्र में 120 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

प्रिया जैस

Odisha Cyclone Alert: मुरासु के भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने के बाद ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 'मुरासु' के एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने के बाद, ओडिशा सरकार ने सोमवार को संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम तेज कर दिया है। तूफान के पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि भीषण चक्रवाती तूफान 'मुरासु' 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह चेन्नई (तमिलनाडु) से पूर्व-उत्तर-पूर्व में लगभग 200 किमी, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) से पूर्व-दक्षिण-पूर्व में 210 किमी, मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में 270 किमी, कावली (आंध्र प्रदेश) से पूर्व-दक्षिण-पूर्व में 220 किमी और ओंगोल (आंध्र प्रदेश) से दक्षिण-पूर्व में 260 किमी दूर स्थित है। इस तूफान के असर से दक्षिणी ओडिशा में भारी बारिश होने की संभावना है।

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा

सिर्फ मगरमच्छ के आंसू बहाए, बिहार में नितिन नबीन का कांग्रेस पर निशाना, बोले- दर्ज क्यों नहीं कराईं आपत्तियां

EPFO की नई सुविधाएं शुरू, WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस; ₹1,000 तक रकम का ऑटो सेटलमेंट

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन