MP: कौन हैं मुस्लिम पुलिस अधिकारी हिना खान? भीड़ के सामने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, देखें VIDEO 
वीडियो

MP: कौन हैं मुस्लिम पुलिस अधिकारी हिना खान? भीड़ के सामने लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे, देखें VIDEO

Viral news; ग्वालियर में एक मुस्लिम महिला पुलिस अधिकारी हिना खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला अधिकारी जोर-जोर से ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रही हैं।

पूजा सिंह

Gwalior News: ये पूरा मामला मंगलवार की है जब ग्वालियर में मुस्लिम महिला पुलिस अधिकारी ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए थे। यह घटना उस समय हुई जब एडवोकेट अनिल मिश्रा और पुलिस अधिकारी के बीच रामायण पाठ से जुड़े एक विवाद को लेकर बहस हो रही थी। हिना खान ने शहर के माहौल को देखते हुए टेंट लगाने से मना कर दिया। इसी को लेकर एडवोकेट अनिल मिश्रा ने CSP हिना खान पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया । इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई थी। बहस के दौरान एडवोकेट अनिल मिश्रा और उनके समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। इस पर CSP हिना खान ने भी पलटवार करते हुए ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया और नारे लगाने वालों से कहा कि मैं सनातान विरोधी नहीं हूं यदि आप नारे लगाएंगे तो मैं भी नारे लगाउंगी लकिन आप नारे लगा कर दबाव नहीं बना सकते... CSP हिना खान ने कहा कि वह केवल शहर में शांति और अमन चाहती हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी