वीडियो

लोकतंत्र की रक्षा या घुसपैठियों की ढाल? कांग्रेस रैली पर BJP का पलटवार, देखें वीडियो

Congress Maha Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने वोट चोरी के खिलाफ की महारैली का आयोजन किया। इस महारैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। भाजपा ने इसपर निशाना साधा है।

प्रतीक पाण्डेय

BJP Targets Congress on Maha Rally: कांग्रेस पार्टी ने अपनी महारैली को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का मिशन बताया है। यह कहते हुए कि वे इसलिए एकत्रित हुए हैं क्योंकि वर्तमान सरकार "चोरी की सरकार" है, जिसने महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य जगहों पर "वोट की चोरी" की है। कांग्रेस का तर्क है कि वोट की हेराफेरी (मैनपुलेशन) देश के आम व्यक्ति के सबसे बड़े अधिकार, यानी वोट के अधिकार, को खतरा पहुंचा रही है। हालांकि, बीजेपी ने इस रैली को केवल "घुसपैठियों को बचाने" की कवायद बताया है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस "महा चोर, महा भ्रष्ट" और "महा तुष्टीकरण की राजनीति" करने वाली घटिया पार्टी है। बीजेपी नेताओं ने याद दिलाया कि जब संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी के आरोपों पर जवाब देने की चुनौती दी, तो कांग्रेस सदन छोड़कर भाग गई थी। बीजेपी ने इस व्यवहार को "खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे" करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब सब जगह से मायूसी मिली है, इसलिए वह जनता की अदालत में जा रही है। संबित पात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री का सम्मान करना नहीं जानती।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज