CEC Gyanesh Kumar Effigy Burning: मध्य प्रदेश के खंडवा में दशहरे के पावन अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा तरीका अपनाया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में गांधी भवन के बाहर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने यह सियासी रावण दहन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के विरोध में किया है।
पार्टी का आरोप है कि इस प्रक्रिया के तहत कई मतदाताओं के नाम सूची से काटे जा रहे हैं, जिससे नागरिकों के मतदान के अधिकार पर संकट आ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की आत्मा पर हमला बताते हुए आरोप लगाया कि इससे लाखों मतदाताओं को उनके वोटिंग अधिकार से वंचित किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जिन लोगों के नाम सूची से हटे हैं, उनके फॉर्म सिक्स भरवाकर नाम दोबारा जुड़वाए जाएंगे। इस राजनीतिक विरोध ने इलाके में सियासी हलचल तेज कर दी है।