(डिजाइन फोटो) 
वीडियो

संसद में राहुल गांधी बनाम किरेन रिजिजू, बजट से पहले बोलने के मुद्दे पर छिड़ी जंग- VIDEO

Rahul Gandhi In Lok Sabha: संसद में बजट चर्चा से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

मनोज आर्या

Rahul Gandhi In Lok Sabha: संसद में बजट चर्चा से ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। राहुल गांधी ने सदन में दावा किया कि लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें बजट चर्चा से पहले व्यक्तिगत रूप से कुछ महत्वपूर्ण बिंदु रखने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब सरकार और पीठ अपने वादे से पीछे हट रहे हैं। राहुल गांधी के इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर ने ऐसा कोई भी 100 प्रतिशत कमिटमेंट नहीं किया था। रिजिजू ने स्पष्ट किया कि बातचीत के दौरान यह तय हुआ था कि यदि सदन को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनती है, तो नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ अन्य दलों के नेताओं को भी बोलने का अवसर दिया जाएगा, बशर्ते कि वे आसन पर कोई आरोप न लगाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बातें पूरी तरह सच नहीं हैं और बिना पूर्व नोटिस के किसी भी विषय को सदन में उठाना संसदीय परंपराओं के खिलाफ है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी शोर-शराबा हुआ और पीठासीन अधिकारी ने सांसदों से केवल बजट पर केंद्रित रहने की अपील की।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई