डिजाइन इमेज 
वीडियो

सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक...CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका 'इलाज'

Uttar Pradesh News: सीएम योगी का बड़ा बयान सालार मसूद को बताया आज के 'मिट्टी में मिले' माफियाओं जैसा।

सजल रघुवंशी

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हालिया संबोधन में ऐतिहासिक पात्रों की तुलना आधुनिक परिस्थितियों से करते हुए एक नया विमर्श छेड़ा है। उन्होंने सालार मसूद को एक आक्रांता और 'माफिया' के रूप में परिभाषित किया, जिसने भारत की संस्कृति और मंदिरों (सोमनाथ और अयोध्या) पर प्रहार किया था। योगी जी ने महाराजा सुहेलदेव के शौर्य को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने सालार मसूद को 'जहन्नुम' भेजने का काम किया था। सीएम ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि अतीत में लोग आक्रांताओं के स्मारकों पर जाते थे लेकिन अब समय बदल गया है और भव्य स्मारक के कारण लोग महाराजा सुहेलदेव का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने नाट्य अकादमियों और रचनाकारों से आह्वान किया कि वह वीरांगना अवंती बाई, उदा देवी और झलकारी बाई जैसे भारतीय नायकों पर नाटक और संगीत तैयार करें। योगी जी का स्पष्ट संदेश है कि देश के असली नायकों को पहचान मिलनी चाहिए और खलनायकों को कभी भी सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए। उनका यह 'माफिया' वाला बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन